Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IIMCAA मीट में 23 विजेताओं को कनेक्शन्स अवॉर्ड, जानें किसके नाम कौन सा सम्मान?

भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) एलुमनी एसोसिएशन के 12वें ग्लोबल मीट में 23 विजेताओं को इमका कनेक्शन्स अवार्ड दिया गया। भारतीय जनसंचार संस्थान मुख्यालय में आयोजित समारोह दो हस्तियों को 'एलुमनाई ऑफ द ईयर', जबकि 3 हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

वहीं, 5 लोगों को 'पब्लिक सर्विस' का अवार्ड मिला। इसी तरह दो लोगों को कनेक्टिंग एलुमनी और दो अन्य को कनेक्टिंग ग्रुप का अवार्ड दिया गया। ऐसे ही 6 लोगों को पिलर ऑफ इमका अवार्ड मिला है।

Connections Award

इमका अवार्ड 2024 के संयोजक विनीत हांडा ने बताया कि जून में आवेदन लिए जाएंगे और पुरस्कार समारोह जुलाई-अगस्त में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में पिछले एक साल में दिवंगत एलुमनी की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एक स्मारिका और पुराने छात्र-छात्राओं के इंटरव्यू संकलन ओडिसी नाम की किताब का विमोचन भी हुआ।

इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के स्पेशल कमिश्नर सुशील सिंह, ज्योति कुमार, नितिन प्रधान, गायत्री श्रीवास्तव, अनवर अशरफ, मोना पार्थसारथी, दीक्षा सक्सेना समेत अन्य ने संबोधित किया।

यहां जानें किसे कौनसा मिला अवार्ड?

  • एलुमनी ऑफ द ईयर: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: मशहूर न्यूज रीडर रिनी सिमॉन खन्ना, पत्रकार बर्नार्ड विवियन फर्नांडीस और राजीव देशपांडे।
  • 'पब्लिक सर्विस' अवार्ड : संस्थान के एलुमनी और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह, मणिपुर के विधायक नूर उल हसन, अरुणाचल भवन की स्पेशल रेसिडेंट कमिश्नर मिताली नामचूम सिंह, असम पुलिस के एसपी नुमल महट्टा और यूपी होमगार्ड के डीआईजी संजीव शुक्ल।
  • कनेक्टिंग एलुमनी: सिंगापुर के सौरभ चतुर्वेदी और बिहार के साकिब इकबाल खान।
  • कनेक्टिंग ग्रुप अवार्ड: उत्तर प्रदेश यूनिट को कनेक्टिंग चैप्टर, जम्मू जमघट आयोजन टीम।
  • पिलर ऑफ इमका अवार्ड: कर्नाटक के सीनियर आईएएस अधिकारी राजेंद्र कटारिया, बिहार के पत्रकार भोला नाथ, ओडिशा के संजय साहू और ज्योति प्रकाश महापात्रा और दिल्ली के अनिमेष विश्वास और रीतेश वर्मा।

संस्थान से 25 साल पहले पास हुए 91 पूर्व छात्र-छात्राओं को सिल्वर जुबली सम्मान दिया गया। इस दौरान लकी ड्रॉ के जरिए 51 विजेता एलुमनी और छात्रों के बीच स्मार्टफोन, रेडियो और स्मार्ट वॉच का वितरण किया गया। आईआईएमसी का सालाना मीट कनेक्शन्स आगे देश और विदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा जहां इमका के सदस्य बड़ी संख्या में रहते हैं। 10 मार्च को पटना, जबकि 23 मार्च को मुंबई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+