नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सूरत में रोकी ट्रेन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

9 नवंबर से लागू इस फैसले से 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी लगा दी गई है। इनकी जगह 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं।

सूरत। मोदी सरकार की ओर से लागू किए गए नोटबंदी के फैसले के खिलाफ गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने सूरत में 'रेल रोको' का ऐलान किया और रेल पटरी पर आ गए। कांग्रेस नेताओं ने ट्रेन रोक ली।

rail roko

मोदी सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का फैसला लागू किया है। 9 नवंबर से लागू इस फैसले से 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी लगा दी गई है। इनकी जगह 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं।

सरकार के इस फैसले का विरोध विपक्षी पार्टियां देश के अलग-अलग हिस्सों में कर रही हैं।

उधर, संसद में भी विपक्षी पार्टियां सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं और जनता को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांग रही हैं। दोनों सदनों में प्रधानमंत्री मोदी से जवाब देने की मांग करते हुए विपक्षी सदस्य नारेबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+