केरल में अरुविकरा विधानसभा उपचुनाव में कांगेस की जीत
तिरुवनंतपुरम। केरल के अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के. ए. सबरीनाथन जीत गए हैं। उन्होंने मंगलवार को हुई मतगणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10,000 मतों से हराया।

मतगणना में सबरीनाथन शुरुआत से ही बढ़त हासिल किए हुए थे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, सबरीनाथन को कुल 56,448 मत मिले और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
अरुविकरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष रहा।
माकपा के उम्मीदवार एम. विजयकुमार (67) ने 46,320 मत हासिल किए। भाजपा उम्मीदवार ओ. राजागोपाल (85) को 34,145 मत मिले।
अरुविकरा सीट से कांग्रेस सांसद जी. कार्तिकेयन के मार्च महीने में निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। उन्होंने 24 सालों तक अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। सबरीनाथन उन्हीं के बेटे हैं। अरुविकरा उपचुनाव में कुल 16 उम्मीवार खड़े थे, जहां 1,84,210 योग्य मतदाता पंजीकृत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications