बयानबाजी से नाराज कांग्रेस ने राजस्थान के नेताओं को दी चेतावनी, कहा-पार्टी के खिलाफ बयान देनें से बचें
नई दिल्ली, 29 सिंतबर: राजस्थान में पिछले हफ्ते हुए राजनीतिक ड्रामे को लेकर कांग्रेस आलाकमान काफी सख्त नजर आ रहा है। कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की बयान बाजी से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व काफी खफा बताया जा रहा है। लगातार बयानबाजी से नाराज कांग्रेस कमेटी ने विधायकों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें विधायकों को बयानबाजी करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, हम राजस्थान के सभी कांग्रेस जनो को पार्टी के आंतरिक मामलों और अन्य नेताओं के खिलाफ बयान देख रहे हैं। यह सलाह दी जाती है कि किसी भी स्तर पर सभी कांग्रेस नेताओं को अन्य नेताओं के खिलाफ या पार्टी के आंतरिक मामलों के बारे में सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए।
एडवाइजरी में कहा गया है कि, अगर कोई इस एडवाइजरी का उल्लंघन करता है तो पार्टी उसके खिलाफ "सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई" की चेतावनी जारी करती है। बता दें कि रविवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक से पहले देखने को मिले माहौल के बाद पार्टी को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। बैठक के लिए दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षकों से भी विधायकों ने मिलने से इनकार कर दिया था।
जिसके बाद गहलोत समर्थकों की ओर से सचिन पायलट और अजय माकन को लेकर कई तरह के बयान दिए गए थे। कई विधायकों और मंत्रियों ने सार्वजनिक तौर पर सचिन पायलट को गद्दार तक कह डाला था। जिसके बाद कई विधायकों ने अलाकमान के आदेशों का भी उल्लघंन किया था।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गुरुवार शाम कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा- एक बार फिर ऑब्जर्वर जयपुर जाएंगे। विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि गहलोत मुख्यमंत्री होंगे या नहीं। वहीं आज रात 8 बजे के करीब सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। वेणुगोपाल भी वहां मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications