राहुल गांधी बोले- क्या एक जादूगर कम है? कि दूसरे जादूगर बुलाने की जरूरत पड़ गई

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी दो दिनों के दौरे पर गुजरात में हैं। शुक्रवार को उन्होंने पोरबंदर समेत कई जगहों का दौरा किया और कई रैलियों को संबोधित किया। शुक्रवार शाम 7:30 बजे शाम को राहुल ने अहमदबाद के नरोदा इलाके में जनसभा को संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने फिर से मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

rahul

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सुना है कि भाजपा के लोग कैंपने में जादगरों का प्रयोग कर रहे हैं। अलग-अलग जगहों से जादूगर बुलाकर प्रचार में लगा रहे है। मैंने सोचा क्या एक जादूगर कम नहीं है कि दूसरे जादूगर बुलाने की जरूरत पड़ रही है। मैं एक बार दिवाली मेले में गया था वहां पर एक जादूगर आया था। जब वह जादू दिखाने लगा तो लोगों ने उसकी ट्रिक को पकड़ लिया। जिसके बाद वह मंच छोड़कर भाग गया।

राहुल ने कहा कि पिछले साल 8 नवंबर को रात 12 बजे एक जादूगर ने 500 और 1000 का नोट ग़ायब करने का जादू किया। चोरों का सारा काला धन नरेंद्र मोदी ने जादू से सफेद कर दिया। इसके बाद गब्बर सिंह टैक्स का जादू हुआ। राफेल सौदे को लेकर भी राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा। फ्रांस में राफेल डील को जादू से बदल दी जाती है। डिफ़ेन्स मिनिस्टर गोवा के फिश मार्केट में थे और जादू से वहां पर डील बदल दी गयी।

जय शाह के मुद्दे राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा। जादू से कैसे 50 हजार की कंपनी कुछ महीने में करोड़ों में बदल गई। गुजरात में तीस लाख युवा बेरोजगार हैं। वहीं टाटा नैनो को 33 हजार करोड़ रुपए दे दिए। लोगों का पैसा उद्योगपतियों को दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+