Gujarat election 2017: राहुल- 'मोदी ने गरीबों का पैसा छीन उद्योगपतियों को दे दिया'
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से गुजरात का दो दिवसीय दौरा पर हैं। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि राहुल गांधी से दलितों का एक समुदाय भेंट करने वाले हैं जो उन्हें विशाल तिरंगा सौंपेगा। इससे पहले राहुल गांधी गुजरात के पोरबंदर में मछुआरों से मुलाकात की।

पोरबंदर में मछुआरे समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने टाटा नैनो बनाने के लिए 33 हजार करोड़ रुपए दे दिए हमने इतना पैसा मनरेगा में इतना पैसा दिया था। जिससे लाखो लोगों को रोजगार मिला। मोदी ने डीजल पर मिलने वाली 300 करोड़ रुपए की छीन ली। मोदी ने जनता को 300 करोड़ रुपए नहीं दिए और टाटा को 3000 करोड़ रुपए दे दिए। अगर गुजरात के लोगों के कुछ हो जाए तो 33 रुपए तक नहीं देते।
नरेंद्र मोदी ने वायदा किया था सभी को रोजगार देंगे। लेकिन टाटा ने कितने लोगों को रोजगार दिया। मोदी जी ने आपका पूरा पैसा ले लिया और कुछ उद्योगपति को दे दिया। आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया जाता।
गुजरात में 90 प्रतिशत कॉलेज प्राइवेट कर दिए है। गरीब अपने बच्चों को कैसे पढ़ाएगा। भाजपा ने 10-15 सालों में सिर्फ उद्योगपतियों का भला किया है। कांग्रेस ने पहली बार मछुआरों को संगठन बनाया है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज कुछ महीने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री को पेश किया जाना था लेकिन राज्य सरकार के अधिकारियों ने जगह की कमी के चलते इसे स्वीकार करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था। जब राहुलजी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पूरे सम्मान के साथ ध्वज को स्वीकार करने की इच्छा जताई थी।
अब राहुल दलित शक्ति केंद्र(डीएसके) के दलित छात्रों से विशाल ध्वज स्वीकार करेंगे। इसकी लंबाई 125 फुट और चौड़ाई 83 फुट है। ये खादी से बना है और इसका वजन 240 किलो ग्राम है। इसे डीएसके के करीब 100 छात्रों ने बनाया है।
इसके बाद कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट अहमदाबाद के टैगोर हॉल में डॉक्टरों और दवा कंपनियों के लोगों से भी बातचीत करेंगे। यह प्रोग्राम मंगल पांडे ऑडिटोरियम में रखा गया है। वहीं शुक्रवार शाम निकोल में राहुल एक बाइक रैली में शिरकत करेंगे। रोड शो होगा और बाद में एक रैली भी।












Click it and Unblock the Notifications