राहुल बाबा को आया गुस्सा बड़बोले नेताओं पर गिरेगी गाज
मुंबई। लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल बाबा को गुस्सा आया है। खबर है कि राहुल गांधी अगले कुछ दिनों में कांग्रेस संगठन के कुछ बड़बोले नेताओं को इधर-उधर कर किनारे लगा सकते हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स बता रही हैं कि राहुल गांधी ने संगठन में बदलाव करने के लिए कमर कस ली है। हो सकता है कि अब जल्द ही नेताओं पर गाज गिरे।

राहुल गांधी ने अपने गुस्से तेवर आंध्र प्रदेश में हुदहुद तूफान से पीड़ित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान अपने भाषण में दिखा दिए। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए लड़ेगी। हुदहुद तूफान से प्रभावित हुई फसल से किसानों को परेशानी से उबारने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी पार्टी संगठन में कम उम्र के युवाओं को मौका देने के लिए अपनी जिद्द पर अड़े हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि संगठन में उम्र दराज नेताओं से जिम्मेदारी लेकर युवा नेताओं को आगे लाया जाए।
लेकिन अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी के इस गुस्से की गाज किस-किस नेता पर गिरती है।












Click it and Unblock the Notifications