'एक चवन्नी नहीं ली', सालों पुराने ट्वीट पर शशि थरूर की सफाई, बताया कब-कैसे हुई जॉर्ज सोरोस से मुलाकात
Shashi Tharoor Old Tweet On George Soros: अमेरिकी बिजनेसमैन और इन्वेस्टर जॉर्ज सोरोस (George Soros) को लेकर देश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। सत्तारूढ़ दल बीजेपी सोरोस को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी ने कांग्रेस पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ संबंधों का आरोप लगाया है। जिस पर लंबी बहस छिड़ी हुई है। इस बीच अब सोरोस पर अपने 15 साल पुराने ट्वीट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सफाई पेश की है।
अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस को 'पुराना मित्र' बताने वाले अपने पुराने ट्वीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सफाई दी है। उन्होंने जॉर्ज सोरोस के साथ संबंधों को पूरी तरह से सामाजिक करार दिया। साथ ही दावा करते हुए कहा कि 15 साल से किसी तरह के कोई संपर्क नहीं होना भी बताया।

15 साल पुराने ट्वीट में क्या लिखा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर 15 साल पुराने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जो कि 26 मई 2009 का है, जिसमें शशि थरूर ने लिखा था कि, 'पुराने मित्र जॉर्ज सोरोस से मुलाकात हुई, जो भारत को लेकरउत्साहित हैं और हमारे पड़ोसियों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। वे एक निवेशक से कहीं बढ़कर हैं: एक चिंतित विश्व नागरिक।'
वित्तीय या राजनीतिक संबंध से इनकार
वहीं अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस के साथ किसी भी तरह के वित्तीय या राजनीतिक संबंध होने से साफ इनकार किया है। उन्होंने थरूर ने रविवार को लिखा, "चूंकि इस ट्वीट के बारे में इतनी अस्वस्थ जिज्ञासा है, इसलिए मैं न्यूयॉर्क के एक ईमानदार अंतरराष्ट्रीय सोच वाले निवासी के रूप में अपने यूएन के दिनों में सोरोस को अच्छी तरह से जानता था। वह सामाजिक अर्थों में एक मित्र थे: मैंने कभी भी उनसे या उनके किसी फाउंडेशन से अपने लिए या किसी संस्था या उद्देश्य के लिए एक पैसा नहीं लिया या मांगा नहीं।"
बीजेपी के मंत्री के साथ की थी मुलाकात
थरूर ने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच बहुत सीमित बातचीत हुई है, और उन्होंने ट्वीट के बाद से सोरोस से केवल एक बार मुलाकात की है। हरदीप सिंह पुरी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में, जो उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और अब भाजपा के मंत्री हैं।
पुरी के घर डिनर पर की थी मुलाकात
थरूर ने रविवार को अपने पोस्ट में लिखा, "इस ट्वीट के बाद मैं सोरोस से केवल एक बार और मिला, और वह तत्कालीन राजदूत और अब भाजपा मंत्री हरदीप पुरी के घर पर था, जब मैं विदेश राज्य मंत्री के रूप में न्यूयॉर्क का दौरा कर रहा था। पुरी ने मेरे साथ रात्रिभोज पर चर्चा के लिए कई प्रमुख अमेरिकियों को आमंत्रित किया था (और यह पूरी तरह से उचित था)। मैं तब से सोरोस के संपर्क में नहीं रहा, न ही मेरे साथ रहा, और मेरे पुराने रिश्ते का कभी कोई राजनीतिक अर्थ नहीं रहा।"
उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह उन लोगों के लिए मामला स्पष्ट कर देगा जो पंद्रह साल पुराने एक हानिरहित ट्वीट से बेतुका आरोप लगाने के लिए इतने गुमराह हैं। लेकिन ट्रोल फैक्ट्री कैसे काम करती है, यह जानते हुए। मुझे कोई संदेह नहीं है कि ऐसा नहीं होगा!












Click it and Unblock the Notifications