मध्य प्रदेश चुनाव: जानें कांग्रेस कब लाने जा रही उम्मीदवारों की पहली सूची
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार तीन चुनाव हार चुकी कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2018 में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी नेता उम्मीदवारों के नामों की सूची के कार्य में काफी तेजी से जुटे हैं, जिससे उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरा वक्त मिले और वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पूरी प्लानिंग के साथ मैदान में उतर सकें। खबर है कि बीते रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें करीब 140 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नवरात्रि में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग की सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हुई बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग की विधानसभा सीटों पर हुई। इन इलाकों में बीजेपी की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी कमलनाथ से की। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, दीपक बावरिया से बातचीत की। संभावना है कि कांग्रेस पहली सूची में 130-140 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

अब तक 45 उम्मीदवारों के नाम पर बन चुकी है सहमति
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अब तक 45 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। रविवार को हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अलावा निजी एजेंसियों के सर्वे के जरिए भी नामों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का इस बार सबसे ज्यादा जोर उन 31 विधानसभा सीटों पर है, जिनमें पिछले पांच चुनावों में उसे जीत नसीब नहीं हुई है। इन सीटों पर पार्टी महिला और युवा उम्मीदवारों को आजमा सकती है।

राहुल गांधी लगाएंगे प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर
पार्टी की प्रक्रिया के मुताबिक, संभावित प्रत्याशियों के नाम चुनने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पास भेजे जाएंगे, जिसके बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। पार्टी पिछले चुनाव में हारे चुके कई नेताओं को भी वापस मैदान में उतारने की तैयारी में है, लेकिन इस बार हार चुके नेताओं में सिर्फ उन्हीं को टिकट मिलेगा, जिन्हें 3000 से कम वोटों से मात मिली।
-
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications