बीजेपी सांसद की इस हरकत पर लोकसभा स्पीकर ने लगाई फटकार

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर मुश्‍किल में फंस गए हैं। कांग्रेस ने लोकसभा की कार्यवाहियों की 'वीडियो रिकॉर्डिंग' करने को लेकर अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई की मांग की है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लिखे पत्र में सदन में कांग्रेस के सचेतक केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सदन की कार्यवाहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग नियमों के तहत प्रतिबंधित है।

बीजेपी सांसद की इस हरकत पर लोकसभा स्पीकर ने लगाई फटकार

आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर पर आरोप है कि वो लोकसभा कार्यवाही के दौरान जब विपक्ष हंगामा कर रही थी तो अनुराग ठाकुर अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे। सदन में हंगामा भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर की गई हत्या की हालिया घटनाओं पर हो रहा था। अनुराग ठाकुर की इस करतूत पर लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्‍हें वॉर्निंग दी। उल्‍लेखनीय है कि भीड़ द्वारा लोगों को पीट-पीटकर की गई

वेणुगोपाल ने कहा कि हम सदन की कार्यवाहियों की गरिमा के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध करते हैं। भाजपा के अपने प्रचंड बहुमत का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस जन महत्व के मुद्दों को उठाने से नहीं रूकने वाली। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने भी मामले का जिक्र किया और अनुराग के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+