PM मोदी के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल में रंगाई-पुताई! कांग्रेस बोली- 'शर्म नहीं आती, इवेंटबाजी में लगे हैं'

PM मोदी के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल में रंगाई-पुताई! कांग्रेस बोली- 'शर्म नहीं आती, इवेंटबाजी में लगे हैं'

Morbi bridge collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे। पीएम मोदी मोरबी में घायलों से मिलने के लिए मोरबी के सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे। मोरबी पुल हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरबी के सिविल अस्पताल में ही सस्पेंशन ब्रिज गिरने के बाद घायलों को भर्ती किया गया है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दौरे से पहले मोरबी के सिविल अस्पताल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने इन तस्वीरों को शेयर कर कहा है कि पीएम मोदी के मोरबी के सिविल अस्पताल दौरे से पहले उसमें रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। कांग्रेस ने मोरबी पुल हादसे को ''त्रासदी का इवेंट'' कहा है। हालांकि ये फोटो कहां कही है, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक पार्टियों ने इसको लेकर ये दावा किया है।

Recommended Video

    Morbi Bridge Collapsed: PM Modi के दौरे से पहले Morbi Hospital की बदली सूरत | वनइंडिया हिंदी | *News
    Narendra Modi visit civil hospital in Gujarat Morbi

    'PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे...'

    कांग्रेस ने मोरबी के सिविल अस्पताल की तस्वीरों को शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा,''त्रासदी का इवेंट'', कल (मंगलवार) पीएम मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।''

    भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है...'

    आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मोरबी के सिविल अस्पताल के रंगाई-पुताई की वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर कर, आम आदमी पार्टी ने लिखा है, ''मोरबी सिविल अस्पताल में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल पीएम मोदी के फोटोशूट में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए। 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है।''

    मोरबी शहर में रविवार शाम को ब्रिटिश काल का सस्पेंशन ब्रिज गिरने से हुई इस घटना में कम से कम 134 लोगों की जान चली गई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि तकनीकी और संरचनात्मक खामियां और कुछ रखरखाव के मुद्दे की वजह से ये हादसा हुआ। राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने संवाददाताओं से कहा, "हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तकनीकी और संरचनात्मक खामियां और रखरखाव ना होने की वजह से हादसा हुआ।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+