जम्मू-कश्मीर में पीडीपी को समर्थन देने को कांग्रेस तैयार
श्रीनगर। झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद जनता ने जहां भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दियाहै वहीं जम्मू कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की स्थ्ति बन गई है। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाई। जहां 28 सीटों से साथ पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी है तो वहीं 25 सीटें हासिल कर भाजपा नबंर 2 पर है। कांग्रेस के खाते में 12 सीटे आई है।

ऐसे में अब घाटी में गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन सरकार किसके साथ और कौन बनाएगा ये देखना होगा। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने भा पीडीपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन में पीडीपी को समर्थन की पेशकश की और कहा कि वहां उसका खुद का प्रदर्शन 'उम्मीद' के अनुरूप ही रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पहले ही इस संबंध में कह चुके हैं कि घाटी में सरकार बनाने को लेकर गेंद पीडीपी के पाले में है। उन्होंने कहा कि अगर वे सहमत होते हैं तो मैं नहीं समझता यह कोई मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के गठन पर पीडीपी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications