तेलंगाना चुनाव: चर्च-मस्जिदों में फ्री बिजली समेत कांग्रेस ने किए ये वादे
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस पार्टी ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी ने मस्जिदों और चर्च को मुफ्त बिजली, इमाम और पादरियों को हर महीने तनख्वाह देने सहित कई लुभावने वादे किए हैं। घोषणापत्र के मसोदे के मुताबिक अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को लुभाने के लिए कई वादे की है। इसके अलावा इस मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर उर्दू को राज्य की 'दूसरी आधिकारिक भाषा' बनाने और सरकारी आदेश इस भाषा में भी जारी किए जाने का वादा किया है।

इसके साथ-साथ कांग्रेस ने मुस्लिम फाइनेंस कॉर्पोरेशन के तहत मुस्लिम युवाओं को सरकारी ठेके हासिल करने में मदद दिलाने की बात भी सामने आ रही है। इसके तहत घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता और गरीब छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए 20 लाख रुपए का लोन देने की बात कही गई है। विशेष रेसिडेंशियल स्कूलों और सरकारी अस्पतालों के अलावा वक्फ बोर्ड को न्यायिक शक्ति दी जाएगी। राज्य में मस्जिदों के सभी इमाम को हर महीने छह हजार रुपए का वेतन देने का वादा भी किया गया है.
घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादें इस प्रकार हैं:
- मुस्लिमों, ईसाइयों और दूसरे भाषाई व क्षेत्रीय अल्पसंख्यकों के लिए अलग से तीन वित्तीय निगम स्थापित करेगी।
- विशेष रेसिडेंशियल स्कूलों और सरकारी अस्पतालों के अलावा वक्फ बोर्ड को न्यायिक शक्ति दी जाएगी।
- चर्च के पादरियों को पांच लाख रुपए का हेल्थ और एक्सिडेंटल बीमा देना।
- गरीब छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपए का लोन।
- दलित ईसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा, दो बेडरूम का घर।
- बीपीएल परिवारों को घरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये।
- किसानों के लिए 2 लाख ऋण की छूट।
- 20,000 शिक्षकों की भर्ती।
यह भी पढ़ें- राजस्थान: उदयपुर में अमित शाह का रोड शो, कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications