राजस्थान: उदयपुर में अमित शाह का रोड शो, कांग्रेस पर साधा निशाना
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष ने लगातार पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं की। शाम को शाह ने उदयपुर में रोड शो किया। शाह लगातार कांग्रेस को निशाना बनाते हुए भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील कर रहे हैं।

उदयपुर में रोड शो से पहले अमित शाह ने पाली में चुनावी सभा की। शाह ने कहा, देश के प्रधानमंत्री की माता और पिता पर कांग्रेस के लोग सवाल उठा रहे है, ऐसा करने वालों को दंड देना चाहिए। वंशवाद की इस राजनीति को उखाड़ के फेंकने का समय आ गया है।
शाह ने यहां कहा, जिस पार्टी को देश से ज्यादा एक परिवार की चिंता हो और 'भारत माता की जय' बोलने में भी शर्म आती है उस पार्टी को जनता से वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है। कांग्रेस के समय में आय दिन भ्रष्टाचार की खबरें आती थी। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला न किया हो।

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर चुनाव होना है। नतीजे 11 दिंसबर को जारी किए जाएंगे। राजस्थान में इस समय भाजपा की बहुमत की सरकार है और वसुंधरा राजे सिंधिया सूबे की मुख्यमंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications