लोकसभा चुनाव: UP में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: Congress Candidates की First List जारी, UP से 11 उम्मीदवार |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमे से 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन से इतर अपना रास्ता चुन लिया है। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम शामिल हैं। राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे्। कुल 15 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवार गुजरात के हैं।

    राहुल, सोनिया, सलमान खुर्शीद यहां से लड़ेंगे चुनाव

    राहुल, सोनिया, सलमान खुर्शीद यहां से लड़ेंगे चुनाव

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जिन 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमे सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृज लाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशी नगर से आरपीएन सिंह हैं। इस लिस्ट में गुजरात की भी चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। अहमदाबाद पश्चिम से राजू परमार, आनंद से भरतसिंह एम सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहन सिंह राथवा हैं।

    पार्टी ने साफ किया अपना रुख

    पार्टी ने साफ किया अपना रुख

    कांग्रेस ने जिस तरह से आज अपनी पहली लिस्ट जारी की है उसके बाद पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है। दरअसल इससे पहले सपा और बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया था, लेकिन इस गठबंधन में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दी गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने इस गठबंधन को खारिज कर दिया था। अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर से कहा था कि कांग्रेस हमारे साथ गठबंधन में है और वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस की लिस्ट ने साफ कर दिया है कि सपा-बसपा गठबंधन में वह अब शामिल नहीं है और अकेले दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

    विफल हुई गठबंधन की कोशिश

    विफल हुई गठबंधन की कोशिश

    कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तर प्रदेस में कांग्रेस सपा-बसपा के गठबंधन में शामिल हो सकती है। इस बाबत अंदरखाने में सभी दलों के शीर्ष नेताओं की बातचीत हो रही थी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेश में 17 सीटों की मांग कर रही थी, हालांकि वह 15 सीटों पर भी मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जिस तरह से सपा-बसपा ने कांग्रेस की मांग को खारिज किया उसके बाद कांग्रेस ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+