तेलंगाना: भूख हड़ताल पर बैठे जगनमोहन की हालत बिगड़ी

उधर, आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों से अप्रभावित सरकार ने आंध्र के विभाजन पर पुनर्विचार को सिरे खारिज कर दिया। साथ ही, सूबे में राष्ट्रपति शासन की संभावना से भी इनकार किया है। तेलंगाना पर 10 सदस्यीय मंत्री समूह के गठन के दो दिन बाद सरकार ने मंगलवार को इस उच्चस्तरीय मंत्री समूह का पुनर्गठन किया।
समूह में रक्षा मंत्री ए के एंटनी को लाया गया है जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू को हटाया गया है। मंत्री समूह में अब 7 सदस्य होंगे। एंटनी के अलावा मंत्री समूह में नए शामिल किए गए केन्द्रीय मंत्रियों में आजाद, मोइली और रमेश हैं।












Click it and Unblock the Notifications