कांग्रेस ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के वेतन और पेंशन पर उठाए सवाल, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
कांग्रेस पार्टी ने सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच के वेतन और पेंशन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि बुच को उनके वेतन से अधिक पेंशन कैसे मिल सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि भाजपा के एक पूर्व सांसद ने बुच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है।
सेबी चेयरमैन पर लगे आरोपों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि जब वह आईसीआईसीआई में थीं तो उन्हें जो वेतन मिलता था। सेवानिवृत्ति लाभ उससे अधिक कैसे हो सकता है। हम अब मांग करना चाहते हैं कि सेबी को सफाई देनी चाहिए। स्पष्टीकरण देना चाहिए और हमारे आरोपों का जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस ने एक पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि बुच ने सेवानिवृत्ति के बाद भी आईसीआईसीआई बैंक से वेतन प्राप्त किया। जो सेबी के नियमों का उल्लंघन है। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अक्टूबर 2013 में बुच की सेवानिवृत्ति के बाद से उन्हें कोई वेतन या कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना का भुगतान नहीं किया है। बैंक ने बताया कि बुच को उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी की नीतियों के अनुसार पारिश्रमिक मिला था।












Click it and Unblock the Notifications