'1 जुलाई को करोड़ों लोगों के खाते में जादू से 8500 रुपए अंदर', राहुल गांधी ने बताया फॉर्मूला!
Rahul Gandhi Raebareli Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को यूपी के रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने नामाकंन के बाद चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया। राहुल गांधी रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने रायबरेली में एक रैली को संबोधित किया, जहां राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव जीतने पर गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में सालाना 1 लाख रुपए जमा करने का अपना वादा एक बार फिर दोहराया।

राहुल गांधी ने लोगों से वादा करते हुए कहा कि 4 जून के बाद 1 जुलाई को महिलाओं के खाते में जादू से पैसा आ जाएगा। कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में कहा, "1 जुलाई 2024 को सुबह सुबह गरीब परिवार की महिलाएं जब अपना अकाउंट चेक करेंगी तो उसमें 8500 रुपए आ चुके होंगे। और INDIA की सरकार में ऐसा हर महीने की पहली तारीख को होगा। ये है आपके एक वोट की ताकत।"
रायबरेली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "1 जुलाई को जब गरीब महिलाएं अपने खातों की जांच करेंगी, तो उन्हें पता चलेगा कि 'जादुई' तरीके से 8,500 रुपए जमा हो गए हैं। और यह हर महीने की पहली तारीख को होगा।"
बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि गरीब परिवारों की महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत प्रति वर्ष 1 लाख रुपये मिलेंगे।
गरीबी मिटाने पर दे चुके राहुल बयान
इससे पहले, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए "क्रांतिकारी वादों" का हवाला देते हुए एक झटके में गरीबी हटाने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि, "यदि आप गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो हर साल 1 लाख रुपये खटा-खट, खटाखट आता रहेगा और एक झटका से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications