कुत्ते को बिस्किट खिलाने वाले वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

Rahul Gandhi on Dog Biscuit Video: कांग्रेस सांसद अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत फिलहाल झारखंड में हैं, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी कार की छत पर बैठकर एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के बिस्किट खिलाने पर कुत्ता नहीं खाता तो कांग्रेस सांसद उसे पास में खड़े कार्यकर्ता को दे देते हैं। इस वीडियो को लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई। असम के सीएम हिमंत बिस्वा शरमा ने इस पर काफी कुछ कहा। वहीं अब जब राहुल गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया, जानिए?

Rahul Gandhi

विवाद पर राहुल गांधी का बयान

बीजेपी की टिप्पणी के बाद वीडियो पर विवाद पैदा हो गया है, जिस पर अब राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने "कुत्ते के मालिक को बिस्किट दिया, और फिर कुत्ते ने इसे खा लिया।"

राहुल गांधी ने वीडियो पर उठे विवाद पर सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने कुत्ते और उसके मालिक से संपर्क किया था क्योंकि कुत्ता कांप रहा था और फिर मालिक को बिस्किट सौंप दिया क्योंकि कुत्ता डरा हुआ लग रहा था।

"मुझे समझ नहीं आ रहा, इसमें समस्या क्या है?"

अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा, "मैंने कुत्ते और उसके मालिक को बुलाया। कुत्ता घबराया हुआ था, कांप रहा था और जब मैंने उसे खिलाने की कोशिश की, तो कुत्ता डर गया। इसलिए मैंने कुत्ते के मालिक को बिस्किट दिए और कुत्ते ने उसके हाथ से खा लिया। मुझे समझ नहीं आ रहा है। इसमें समस्या क्या है?"

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने उस बिस्किट को उस व्यक्ति को दे दिया कि भैया आप ही खिला दो। बाद में कुत्ते ने उस बिस्किट को खा लिया। बीजेपी के लोगों को अबसेशन क्या है? उनका कुत्तों ने क्या बिगाड़ा है।

बता दें कि राहुल गांधी की इस वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल गांधी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार ने यह बिस्किट खिलाने की कोशिश की, लेकिन खिला नहीं सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+