हिरासत में लिए जाने पर बोले राहुल गांधी- कुछ सांसदों को मारा गया, उन्हें घसीटकर ले जाया गया

नई दिल्ली, 05 अगस्त। कांग्रेस आज बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर देश की राजधानी में सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान पुलिस ने सांसदों को आगे जाने से रोक दिया। वहीं जिस तरह से सांसदों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की उसपर राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के सारे सांसद यहां आए हैं, हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हम यहां आए हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम सांसद हैं, लेकिन हमे आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हम यहां इसलिए आए हैं ताकि देश का लोकतंत्र बना रहे, हम यहां खड़े रहेंगे, पुलिस वाले हमे रोक रहे हैं। एक-एक करके लोगों को घसीटकर ले जाया गया। कुछ को मारा भी गया है।

Rahul gandhi

Recommended Video

    Congress Protest: Delhi से Assam तक Halla Bol, हिरासत में Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    बता दें कि राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस के सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा कि सरकार देश में युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन आप देख सकते हैं कि सांसदों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से महंगाई, बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि सोनिया गांधी ने संसद के बाहर सांसदों के साथ इस प्रदर्शन की अगुवाई की। कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन की अगुवाई की।

    इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस देश ने जो 70 साल में बनाया उसे इस सरकार ने 8 साल में खत्म कर दिया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, आज हिंदुस्तान में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को उठाना चाहते हैं। संसद में हमे बहस नहीं करने दिया जाता है, हमे गिरफ्तार किया जाता है। यह हिंदुस्तान की हालत है। राहुल ने कहा कि जो विपक्ष लोकतंत्र में लड़ती है, वह संस्थाओं के दम पर लड़ती है, देश की मीडिया ज्यूडिसरी के बल पर विपक्ष लड़ता है, लेकिन सारी संस्थाएं सरकार को सपोर्ट दे रही है। सरकार ने हर संस्थान में बैठा रखे हैं। आरएसएस का एक व्यक्ति हर संस्था में बैठा है।

    https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/bjp-sp-over-har-ghar-tiranga-abhiyan-answer-to-akhilesh-s-big-allegation-on-rss-700177.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+