'मोदी सरकार नारों की सरकार, बहू-बेटियो का घर से निकलना मुश्किल'
सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, लोगों में नफरत है, हर तरफ असहिष्णुता का माहौल है।
नई दिल्ली। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब लोगों के बीच नफरत है, असहिष्णुता है, लोगों में आपसी सद्भाव नहीं है। गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास जो भी काम सफलता के रूप में गिनाने के लिए है वह हमारी ही योजनाओं की चलते मिला है।

सिर्फ नारों की सरकार है
मोदी सरकार पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए आजाद ने कहा कि सरकार ने करोड़ों लोगों को नागरिकों को नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन इन लोगो ने करोड़ों लोगो को बेरोजगार कर दिया। यह सरकार सिर्फ नारों और पब्लिसिटी की सरकार है, आज इस देश की बहू बेटी का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है इस देश में। यह सरकार सबका साथ सबका विकास केनारे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन इस सरकार ने उसका बिल्कुल उल्टा किया।
तीन साल निराशा के हैं
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए गुलाम नबी ने कहा कि ये सिर्फ नारों और पब्लिसिटी की सरकार है, जो टीवी पर तो हीरो दिखती है पर जमीनी कामों में जीरो है। मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर गुलाम नबी ने कहा कि एनडीए चाहे कितनी ही खुशियां मनाए, कितना ही सरकारी बजट उसके लिए इस्तेमाल करे, लेकिन देश के लिए ये तीन साल निराशाजनक रहे हैं।
सारे वायदे झूठे निकले
आजाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो सपना देखा था इसरो के लिए वो साकार होता दिख रहा है मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आजाद ने कहा कि पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल की कीमतें कम हुई हैं लेकिन हमारे यहां पेट्रोल की कीमत कम नहीं हो रही है, सरकार पेट्रोल से पैसा कमा रही है। पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में किसान सड़कों पर है। कीमतें तीन सालों में आसमान को छू रही है। किसानों की हालत बहुत खराब है, यूपीए सरकार किसानों की हमदर्द थी, इसीलिए उत्पादन बढ़ता था, एनडीए सरकार ने वायदा किया था कि वह उत्पादन में किसानों की मदद करेगी, लेकिन सारे वायदे झूठे निकले।












Click it and Unblock the Notifications