राहुल गांधी से ट्विटर पर की गई एक खास रिक्वेस्ट, कुछ इस तरह दिया जवाब
Recommended Video

Rahul Gandhi को 107 साल की बुजुर्ग ने किया चौंकाने वाला tweet । वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर मोदी सरकार पर हमलावर ट्वीट करते हैं। आज भी उन्होंने एक ट्वीट किया, हालांकि यह बहुत खास है, एक 107 वर्षीय महिला के लिए। दरअसल, ट्विटर पर दीपाली नाम की एक लड़की ने राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट को टैग कर लिखा- 'आज मेरी दादी मां 107 वर्ष की हो गईं। उनकी सिर्फ एक इच्छा है। राहुल गांधी से मिलने की। जब मैंने उनसे पूछा क्यों? तो वो शरमा गईं, और कहा वो खूबसूरत है।'

इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट को कोट रिट्वीट कर लिखा- 'दीपाली, अपनी खूबसूरत दादी मां को मेरी ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरी क्रिसमस कहिए। उनको मेरी ओर से गले भी लगाएं।' राहुल के इस ट्वीट पर दीपाली ने लिखा- 'आज आपने उनका दिन बना दिया, वो मुस्कुरा रही हैं। शुक्रिया।'












Click it and Unblock the Notifications