कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान: राहुल बोले, 'मोदी अब नया नारा देंगे- बेटी बचाओ, बीजेपी के लोगों से बचाओ'
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की। दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में एक सभा में राहुल ने कहा कि 'मोदी को सिर्फ मोदी में इंटरेस्ट है।' उन्होंने कहा कि 'मोदी कैसे प्रधानमंत्री बने, उनको इस सिर्फ इसी सवाल से मतलब है। मोदी को सिर्फ पीएम बनने के बारे में सोचते हैं।' राहुल ने पीएम मोदी कि किताब कर्मयोग का जिक्र करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी वाल्मीकि समुदाय के लिए सफाई करने को 'आध्यात्मिक अनुभव' कहकर मैनुअल स्कैवन्ज को सही ठहराते हैं। यह उनके दलित विरोधी मानसिकता के बारे में बताता है।' राहुल ने कहा कि इस देश में दलितों, गरीबों, महिलाओं की रक्षा ये संविधान करता है। और इस संविधान को अंबेडकर जी ने और कांग्रेस पार्टी ने लिखा और हिंदुस्तान को दिया।

राहुल ने कहा कि सरकार ने संसद को रोक रखा है। नोटबंदी और GST ने अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है। राहुल ने कठुआ और उन्नाव रेप कांड पर कहा कि मोदी जी उस पूरे मुद्दे पर चुप रहे। उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने देश की छवि बनाई लेकिन मोदी ने उस पर चोट मारी। राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को कुचला जा रहा है, दबाया जा रहा है; पहली बार चार जज हिन्दुस्तान की जनता से न्याय मांग रहे हैं।
राहुल ने कहा कि संस्थाओं मे RSS/BJP की विचाराधार के लोग भरे जा रहे हैं। राहुल ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि अगर वो बोलने लगे तो पीएम मोदी 15 मिनट संसद में टिक नहीं पाएंगे। राहुल ने कहा कि 'मोदी जी अब नया नारा देंगे - बेटी बचाओ, बीजेपी के लोगों से बचाओ।' उन्होंने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस के लोग इस संविधान को कभी नहीं छू पायेंगे, हम ऐसा होने नहीं देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications