'हम पांचों राज्य जीतेंगे', खड़गे ने पीएम मोदी के MP दौरे पर भी किया कटाक्ष

5 State Assembly Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार दे रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं, जिनके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इसे सत्ता का सेमिफाइनल कहा जा रहा है, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि माहौल हमारे पक्ष में है। हम पांचों राज्य जीतेंगे। हम-5, वो-0। आज यही स्थिति है, लेकिन हर कोई प्रयास करता है। वे भी प्रयास कर रहे हैं।

Mallikarjun Kharge

अपने बयान में खड़गे ने पीएम मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है यह हास्यास्पद है कि वह (प्रधानमंत्री) मध्य प्रदेश गए और कहा, "मोदी को वोट दें" उन्होंने पार्टी या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया।

इसी के साथ नौकरशाहों की 'यात्रा' पर पीएम नरेंद्र मोदी को लिए अपने पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि "सरकार की ओर से पीएम ने एक अधिसूचना जारी की। पीएम मोदी हमेशा चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं। जब उनके खिलाफ माहौल बन रहा है, देश कोई ना कोई नया विज्ञापन जारी करता रहता है। ये उनमें से एक था। हमने उन्हें जवाब भेज दिया है। सरकारी अधिकारियों, रक्षा कर्मियों को प्रचार के लिए तैनात करना या उन्हें किसी खास नाम से बुलाना ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता, पहली बार मैं देख रहा हूं कि किसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आईटी, सेना के जवानों, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने इन सभी को रथ यात्रा निकालने के लिए कहा है। लोकतंत्र को कमजोर करने की यह रणनीति सही नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं। इसलिए मैंने उन्हें पत्र लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+