कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग खत्म, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए देशभर के 9,000 से ज्यादा प्रतिनिधि आज वोट डाल रहे हैं।
Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच कड़ा मुकाबला है। पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए देशभर के 9,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने आज वोट डाल। वोटिंग के लिए देश भर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए थे। वहीं, अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के नतीजे का ऐलान 19 अक्टूबर को किया जाएगा।

LIVE Feed
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications