'पीएम मोदी से पूछने हैं कई सवाल, ये वक्त पीड़ितों का साथ देने का', टीवी डिबेट से बहिष्कार पर खड़गे
बालासोर ट्रेन हादसे के बाद कांग्रेस ने एक दिन के टीवी डिबेट से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हालांकि बाद में पार्टी ने बीजेपी को घेरने का निर्णय लिया है।

Mallikarjun Kharge on balasore train accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Balasore Train Accident) के बाद कांग्रेस ने शनिवार को किसी भी टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि ये समय सभी को एकसाथ आकर पीड़ितों के साथ खड़े रहने का है। वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ओडिशा में भयानक ट्रेन हादसे से उन्हें सबसे ज्यादा पीड़ा और पीड़ा हुई है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी।
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि "हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपना कीमती जीवन खो दिया है।" जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैशव से पूछने के लिए पार्टी के पास कई सवाल हैं। लेकिन अभी तत्काल कार्य बचाव और राहत का है। ऐसे में उसकी बात करना उचित है।
वहीं बालासोर ट्रेन हादसे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में रेल दुर्घटना भयावह है। ये घटना सबसे अधिक पीड़ा देने वाली है। कांग्रेस नेता अपने ट्वीट में लिखा, "ओडिशा में रेल दुर्घटना वास्तव में भयानक है। यह सबसे बड़ी पीड़ा का विषय है। कई वाजिब सवाल हैं जिन्हें उठाने की जरूरत है लेकिन इसके लिए हमें कल तक इंतजार करना चाहिए।"
यह भी पढ़ें:
Recommended Video

- बड़ी राहत की खबर: बेंगलुरु-हावड़ा ट्रेन के आरक्षित डिब्बे से सभी यात्री सुरक्षित, ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना
- भारत का सबसे दर्दनाक हादसा, जब देखते ही देखते समुद्र में समा गई थी यात्रियों से भरी ट्रेन












Click it and Unblock the Notifications