VIDEO: 'कांग्रेस 4 साल में अध्यक्ष नहीं चुन पाई, विचित्र दुविधा में फंसी है पार्टी', नरोत्तम मिश्र ने कसा तंज

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुनने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष कौन होगा सब जानते हैं।

नई दिल्ली, 24 सितंबर: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुनने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष कौन होगा सब जानते हैं। नामांकन फॉर्म लेने जाएंगे और बाद में सब मान जाएंगे। यह उनकी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी चार साल में अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाया। उस पार्टी की क्या स्थिति रही होगी।

कांग्रेस एक डूबता जहाज

कांग्रेस एक डूबता जहाज

नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आज भी अधिकांश जगह से प्रस्ताव पास हो रहा है। जिसके नाम का प्रस्ताव पास हो गया है वो तैयार नहीं है। जो तैयार है उनको बनाना नहीं है। कांग्रेस बड़ी विचित्र दुविधाओं में फंसी है। मुझे नहीं लगता कि ये इन दुविधाओं से उबरेंगे। कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसका डूबना तय है। ये बिखरती चली जा रही है।

दिल के टुकड़े हजार हुए

दिल के टुकड़े हजार हुए

नबी सामने से गुलामी से आजादी ले ली। गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। मध्यप्रदेश में भी विधायक छोड़ गए। गुजरात कांग्रेस ने इस्तीफा दे दिया। आनांद शर्मा ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ये लगातार भगदड़ का आलम है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होते-होते ऐसी स्थिति हो जाएगी कि दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।

गहलोत-थरूर के बीच चुनाव

गहलोत-थरूर के बीच चुनाव

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल के सांसद शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। जबकि शशि थरूर ने इसे आधिकारिक नहीं बनाया है। अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की स्थिति में राजस्थान के सीएम पद पर अटकलें तेज हैं।

राहुल गांधी पहले माफी मांगे

राहुल गांधी पहले माफी मांगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हुए नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जब मध्य प्रदेश पहुंचेगी तो राज्य सरकार यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। लेकिन मैं चाहता हूं कि वह पिछले चुनाव से पहले किए गए झूठे वादों के लिए माफी मांगे। मैं चाहता हूं कि वह किसी भी किसान के साथ आएं, जिसका उनकी सरकार ने वादा किया था, उनका 2 लाख रुपये का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने बेरोजगार युवा को हर महीने 4,000 रुपये देने का वादा किया था।

गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव

गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सभी नेताओं से चुनाव के संभावित उम्मीदवारों पर टिप्पणी करने से परहेज करने का आग्रह किया है। जयराम रमेश ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने केरल के चलाकुडी में एक कंटेनर में आराम किया। गहलोत ने शुक्रवार को पुष्टि की कि गांधी परिवार से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा।

यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो राजस्थान में कैसी होगी कांग्रेस की परफॉर्मेंस, जानिए विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+