'मोदी सरकार के लिए हो रही प्रायोजित पत्रकारिता', एंकर्स के बैन और CWC मीटिंग पर क्या-क्या बोली कांग्रेस?

इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हैं। इसके अलावा अगले साल लोकसभा का चुनाव है, जिस पर चर्चा के लिए शनिवार को कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक होगी। इसमें भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मामले में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल (शनिवार) हम हैदराबाद में पहली सीडब्ल्यूसी की बैठक करेंगे, जिसमें आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। हमें पूरा यकीन है कि हम तेलंगाना समेत पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।

Congress

वहीं गुरुवार को I.N.D.I.A. गठबंधन ने 9 चैनल के 14 एंकर्स को बैन कर दिया। इस गठबंधन का कोई नेता उन एंकर्स के कार्यक्रम में नहीं जाएगा। इस पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की रक्षक है। मीडिया की भूमिका सरकार की गलती को सुधारने की है। इसी तरह मीडिया विपक्ष को उनकी बात रखने का मौका देता था, लेकिन दुर्भाग्य से मीडिया के कुछ लोग सरकार का समर्थन और विपक्ष को ध्वस्त कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये मोदी सरकार के लिए प्रायोजित पत्रकारिता है, इसीलिए I.N.D.I.A गठबंधन ने कुछ एंकर्स के कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला लिया है।

नई कार्य समिति में 39 सदस्य
कांग्रेस की नई कार्य समिति में 39 सदस्य शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका आयोजन किया था। इसमें गांधी परिवार के तीनों सदस्यों (सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी) को जगह दी गई। इसके अलावा सचिन पायलट, शशि थरूर, नसीर हुसैन, अलका लांबा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रणीति शिंदे, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमती ठाकुर को भी इसमें शामिल किया गया था।

इन राज्यों में हैं चुनाव
इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव हैं। इसमें दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तीन में दूसरे दलों का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश पांचों राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने की है। पार्टी इन राज्यों को लेकर इस बैठक में चर्चा करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर भी फोकस
राहुल गांधी ने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो काफी हद तक सफल रही। खबर आ रही कि उसका दूसरा चरण भी शुरू हो सकता है। इस पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+