बिहार एमएलसी चुनाव में तारिक अनवर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित
MLC चुनाव: कांग्रेस ने तारिक अनवर को बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की ओक से तारिक अनवर एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार होंगे। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए तारिक अनवर के नाम पर मुहर लगा दी। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति मिलने के बाद 6 जुलाई को होने वाले बिहार विधान परिषद के चुनाव में तारिक अनवर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार होंगे।

तारिक अनवर ने लोकसभा चुनाव में कटिहार सीट से चुनाव नड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर से चुनावी अखाड़े में उतारकर बड़ा दांव खेला है। आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद के लिए 6 जुलाई को मतदान होने है। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर 6 जुलाई को चुनाव होंगे,जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 25 जून है। बिहार विधान परिषद में इसमें जेडीयू के 20, बीजेपी के 16, आरजेडी के तीन, एलजेपी का एक, कांग्रेस के दो, हम के एक और दो निर्दलीय सदस्य हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को बिहार की राजनीति में भारी उठापटक हुई। आरजेडी के 5 विधान पार्षद संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय हैं ने पार्टी से इस्तीफा देकर जेडीयू का दामन थाम लिया।












Click it and Unblock the Notifications