कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी 'पाकिस्तान की पेरोल' पर! हिमंता बोले- खुद कांग्रेस नेता ने किया कबूल
Gaurav Gogoi Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि, अब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने स्वीकार कर लिया है कि, गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं। हिमंता के इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया। लोग एक बार फिर से गौरव गोगोई से जवाब मांग रहे हैं।
हिमंत बिस्वा ने क्या कहा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, 'कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया उन्होंने स्वीकार किया कि सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं। यदि यह सच है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर और चिंता जनक सवाल उठाता है।एक ऐसे व्यक्ति की निरंतर मौजूदगी जो एक शत्रु विदेशी राष्ट्र से जुड़ी है और वह भी एक मौजूदा सांसद के करीबी दायरे में, भारत की संस्थाओं की अखंडता के लिए एक गंभीर और अस्वीकार्य खतरा है।

'मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है'
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि, 'हमें पहले इस चौंकाने वाली जानकारी का कोई पता नहीं था। अब जब यह खुलासा सामने आया है, तो इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। रिपुन बोरा का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।'
जानिए क्या है मामला?
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कॉलबर्न गोगोई के ऊपर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने दावा किया कि,
- एलिजाबेथ कॉलबर्न गोगोई को पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन मिलता था,जो कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से निकट संबंध रखता है।
- गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और यह यात्रा पाकिस्तान के गृह विभाग के समन्वय से हुई थी, न कि किसी शैक्षणिक, सांस्कृतिक या आधिकारिक राजनयिक चैनल के माध्यम से।
- हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि, गोगोई को उन अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों से हटाया जाए तो पाकिस्तान से संबंधित आतंकवाद के मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने के लिए भेजे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें Himanta Biswa Sarma: अब असम में सरकारी कामकाज सिर्फ असमिया में! नया भाषा नियम लागू, कहां चलेगी बंगाली- बोडो?












Click it and Unblock the Notifications