Congress MP attacked: असम में कांग्रेस सांसद पर हमले के आरोपियों की पहचान, सीएम हेमंत ने बढ़ाई सुरक्षा

Congress MP Attacked: असम के नागांव जिले में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर हमला करने के मामले में अब तक कुल 10 लोगों की पहचान कर ली गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार, 21 फरवरी इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर कथित हमले की घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली है।

सीएम सरमा ने आरोपियों के नाम और वो कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी साझा की है और पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी इसका आश्वासन दिया है। इससे पहले हेमंत सरमा ने हमले के बाद 20 फरवरी को विधानसभा में कहा था कि सांसद जब अपने जिले में रहेंगे उस दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी, विशेषतौर पर सामगुरी और रूपाहीहाट इलाकों में।

congress-mp-attacked

हेमंत बिस्वा ने जारी किए आरोपियों के खाका

बता दें कि, असम के नागांव जिले में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके पीएसओ पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने कथित हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली है। उन्होंने रकीबुल हुसैन पर हमले में शामिल व्यक्तियों के नाम भी पोस्ट किए।

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "पुलिस ने कांग्रेस सांसद श्री रकीबुल हुसैन पर हमले की कथित घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली है।" हेमंत सरमा ने अपनी पोस्ट में उन 10 आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • जामटोला (हारुन)
  • फकोली (हरेश)
  • तमुलिटुप (बसीर)
  • कासिम अली (कावोइमारी )
  • रोसिडुल (कावोइमारी )
  • अयूब (गुनाबारी)
  • लुटकिओर (रेलवे स्टेशन )
  • खलीक (रोवमारी)
  • मोजिबुर (गोरेमतीखोवा)
  • जहांगीर (कोचगांव)

मुख्यमंत्री ने पुलिस पहचान किए गए व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

कांग्रेस सांसद पर हमले का क्या है मामला ?

दरअसल, कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर असम के नागांव जिले में अज्ञात लोगों ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था। हमल के समय हुसैन बाईक पर सवार होकर गुनोमारी गांव में पार्टी की एक बैठक में भाग लेने जा रहे थे। इस हमले में सांसद को मामूली रुप से और उनके पीएसओ को गंभीर रुप से चोट लगी थी।

ये भी पढ़ें: 'ISI और रॉ एक ही घर में कैसे?' Assam सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को कुछ यूं घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+