कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले- 'विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों को घोषित किया जाए राष्ट्रीय मूंछ'
नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा में एक अजब-गजब वाकया हुआ। यहां पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कमेंद्र सरकार से मांग कर डाली कि वह विंग कमांडर अभिंनदन की मूंछों को राष्ट्रीय मूंछ घोषित करें। अधीर रंजन ने यह टिप्पणी उस समय की जब वह लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी की ओर से अभिंनदन के नाम के प्रयोग करने से जुड़े मुद्दे पर बयान दे रहे थे। हालांकि इसके बाद ट्विटर पर लोग चौधरी को ट्रोल भी करने लगे।
अभिनंदन को मिले पुरस्कार
अधीर रंजन ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कृत किया जाना चाहिए और साथ ही उनकी मूछों को राष्ट्रीय संपदा घोषित कर दे सरकार। अभिनंदन दुनिया के पहले पायलट हैं जिन्होंने मिग से एफ-16 को ढेर किया था। मिग-21 जो 60 के दशक का फाइटर जेट है, उसने एडवांस जेट एफ-16 को गिराया था।

जब देश के हीरो बन गए थे अभिनंदन
26 फरवरी को पाकिस्तान में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन पाकिस्तान के 24 जेट्स जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए थे। उन्होंने भारतीय वायुसीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया था। विंग कमांडर अभिनंदन का फाइटर जेट मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ और उन्हें पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया। देखते ही देखते उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर आने लगे और देश में वह एक हीरो बन गए।

पाकिस्तान के एफ-16 को किया ढेर
27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुई डॉगफाइट में अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएएफ) का एफ-16 गिराया था। इस लड़ाई में हालांकि उनका जेट मिग-21 भी क्रैश हो गया था और अभिनंदन पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में जा गिरे थे। इसके बाद पाक की सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। करीब तीन दिन तक पाक के कब्जे में रहने के बाद अभिनंदन एक मार्च को देश वापस लौटे थे।

अभिंनदन को मिल सकता है वीर चक्र
मिग-21 जो 60 के दशक का फाइटर जेट है, उसने एडवांस जेट एफ-16 को गिराया और इसके साथ ही अभिनंदन को युद्ध में दिए जाने वाले तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार वीर चक्र से सम्मानित किए जाने की बातें भी होने लगी हैं। सूत्रों की मानें तो अभिनंदन का नाम वीर चक्र के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications