बिहार: राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की चली पांच मिनट की बैठक मे तीन प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया है। आपको बताते चले कि बिहार कांग्रेस विधानमंडल देश का पहला विधानमंडल दल है जिसने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

जिसमें तीन प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पारित तीन प्रस्तावों में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत करना और तीसरा प्रस्ताव नीतीश कुमार को महागठबंधन के नेता बनाने का पारित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications