राहुल गांधी के योग ना करने की वजह से लोकसभा चुनाव हारी कांग्रेस: रामदेव

नई दिल्ली। योग गुरू और कारोबारी रामदेव ने कहा है कि कांग्रेस के हालिया लोकसभा चुनाव में हार की वजह उनका योग नहीं करना है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के सालों में लोकप्रिय होने की वजह योग से उनके लगाव को बताया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए रामदेव ने ये कहा।

राहुल गांधी के योग ना करने की वजह से हारी कांग्रेस: रामदेव

रामदेव ने कहा, मोदी सबके सामने योग करते हैं। नेहरू और इंदिरा गांधी चोरी-छुपे योग करते थे लेकिन उनकी बाद की पीढ़ी के लोगों (राहुल) ने योग नहीं किया। योग ना करने से उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई और योग करने वालों के अच्छे दिन आ गए। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है। भाजपा ने 303 और एनडीए को 352 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली।

21 जून को योग दिवस

21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाएगा। ऐसे में रामदेव भी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार भी योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाती रही है। 27 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकसाथ योग करने की बात कही थी. इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया इसके बाद अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+