तिहाड़ में DK शिवकुमार से मिलने पहुंचे अहमद पटेल समेत कई कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से मिलने गुरुवार को पार्टी के सीनियर लीडर अहमद पटेल, आनंद शर्मा और उनके भाई डीके सुरेश तिहाड़ जेल पहुंचे। बता दें डीके शिवकुमार, वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की न्यायिक हिरासत के तहत पिछले कई सप्ताहों से जेल में बंद है। इससे पहले तिहाड़ में ही बंद पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम से मिलने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे थे।

Congress leaders Ahmed Patel and Anand Sharma at Tihar jail to meet DK Shivakumar

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की है। बता दें कि कांग्रेस के कई बड़े नेता इस समय ईडी के शिकंजे में है। पार्टी के नेता लगातार अपने नेताओं से जेल में मुलाकात कर रहे हैं। इस तरह से जेल में जाकर नेताओं से मुलाकात करके कांग्रेस साफ़ तौर पर यह संदेश देना चाहती हैं कि पार्टी अपने नेताओं के साथ खड़ी है और सरकार बदले की भावना से कांग्रेस के नेताओं को जेल में डाल रही है।

डीके से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि, हमने उनके स्वास्थ्य का हाल लेने गए थे। हम दृढ़ता से महसूस करते हैं कि उनके साथ जो किया जा रहा है वह अनुचित है। उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों का मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय न्याय करेगा। वहीं कांग्रेस नेताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी सवाल उठाते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा कि, मैंने कई बार कहा है कि यह केवल बदले की राजनीति है। सरकार की आलोचना करने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। मेरे पिता या डी शिवकुमार जी किसी ट्रायल में नहीं है। वे केवल न्यायिक हिरासत में है। उन्हें किसी कोर्ट ने दोषी नहीं पाया। इससे देश में काफी नकारात्मक माहौल पैदा हो रहा है। वे गुरुवार को अपने पिता से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे थे

इससे पहले बुधवार को विशेष अदालत ने डीके शिवकुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शिवकुमार ने दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से नियमित याचिका की मांग की थी। बुधवार को इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बेल अर्जी खारिज कर दी। शिवकुमार ईडी की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे चुके 57 साल के डीके शिवकुमार शिवकुमार पर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। शिवकुमार पर आयकर विभाग ने टैक्स चोरी और कथित करोड़ों के हवाला लेन-देन का आरोप लगाया है। आयकर विभाग ने 2017 में डीके शिवकुमार के नई दिल्ली के ठिकानों पर 8.83 करोड़ रुपए बरामद करने का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+