कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से लिखा लेटर, इस्तीफा वापस लेने का किया आग्रह

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश की है। उसके बाद उनके इस्तीफे को लेकर लगातार अटकलें लगी हुई हैं। राहुल गांधी को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के एक पार्टी नेता ने खून से पत्र लिखा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव शैलेंद्र तिवारी ने पत्र में गांधी से उनके नेता बने रहने का आग्रह किया है।

राहुल को खून से लिखा लेटर

राहुल को खून से लिखा लेटर

कांग्रेस नेता शैलेंद्र तिवारी उर्फ बब्लू ने पत्र में लिखा है कि हिंदुस्तान के तमाम कार्यकर्ताओं की भावना है कि आप हम सबका नेतृत्व करें। आपको विश्वास दिलाता हूं कि शरीर का एक कतरा, खून की एक बूंद कांग्रेस को बनाने में लगा देंगे। हमें राजीव गांधी की शहादत की कसम है।

राहुल को मनाने में जुटे नेता

राहुल को मनाने में जुटे नेता

कांग्रेस में नेतृत्व के संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पार्टी कार्यालय में पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुलाकात की। राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC)की बैठक के दौरान पद छोड़ने की पेशकश की थी। हालांकि, सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। बुधवार को, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गांधी के निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफे की पेशकश वापस लेने का आग्रह किया।

अमेठी में स्मृति ने हराया

अमेठी में स्मृति ने हराया

गौरतलब है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल रायबरेली सीट जीती, जहाँ से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से चुना गया था। पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए नैतिक जिम्मेदारी ली थी। राहुल गांधी खुद अमेठी से स्मृति ईरानी से हार गए हालांकि वो केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+