VIDEO: कांग्रेसी नेता की फिसली जुबान, प्रियंका गांधी की जगह 'प्रियंका चोपड़ा' के लगे नारे
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की एक रैली के दौरान एक कांग्रेसी नेता जोश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जगह फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नारे लगा बैठा। इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को 'जनाक्रोश रैली' करने वाले हैं। रैली में मंच पर कार्यकर्ताओं को जोश भरने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम से नारे लगाए जा रहे थे। एक-एक करके वरिष्ठ नेताओं के नाम लेने शुरू हुए। सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गंधी के नारे लगे, फिर राहुल गांधी के नाम पर भी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इसके बाद प्रियंका गांधी के नाम की बारी आई तो पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगा दिए। उन्हें इसका अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत सुधार किया और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस घटना को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों की रिकॉर्ड भीड़ इकट्ठी करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं कर अभी से माहौल बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications