बीजेपी लोकसभा चुनाव में दोबारा जीती तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा: शशि थरूर
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी ने बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीती, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेसी सांसद शशि थरुर ने कहा,अगर बीजेपी 2019 का चुनाव जीतती है तो हमारा लोकतांत्रिक संविधान नहीं बचेगा। जो नया संविधान होगा उसमें हिंदू राष्ट्र के प्रिंसिपल होंगे जो अल्पसंख्यकों के लिए समानता का भाव हटाएगा और एक हिंदू पाकिस्तान बनाएगा। इसलिए महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजान और अन्य लोगों ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को इस के लिए माफी मांगनी चाहिए, इसी कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान को जन्म दिया है। पाकिस्तान आज टेररिस्तान है, जिसकी हिंदुस्तान से तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। साथ ही हमेशा हिंदुओं को गाली देने का काम किया है। अब उनके नेता शशि थरूर ने हिंदुओं को गाली दी है। 'हिंदू आतंकवाद' से लेकर 'हिंदू पाकिस्तान' तक कांग्रेस की पाकिस्तानी तुष्टीकरण की नीतियां बेमिसाल है।
यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। इससे पहले जनवरी में थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी देश के संविधान को पवित्र तो कहते हैं, लेकिन वह हिंदुत्व के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नायक के तौर पर सराहते भी हैं। एक ही समय में उपाध्याय और संविधान की तारीफ नहीं की जा सकती है।
-
BJP Manifesto: बंगाल में 6 महीने में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन,महिलाओं को 3000, भाजपा घोषणापत्र की 10 बड़ी बात -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू












Click it and Unblock the Notifications