कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मानहानि का ये मुकदमा अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़ी खबर के प्रसारण के मद्देनजर दायर किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। थरूर ने अर्णब गोस्वामी के साथ-साथ हाल ही में शुरू हुए अंग्रेजी समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा किया है। अर्णब गोस्वामी, रिपब्लिक टीवी के संपादक हैं। कांग्रेस सांसद ने खुद ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अर्णब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

थरूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मानहानि का ये मुकदमा अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़ी खबर के प्रसारण के मद्देनजर दायर किया है। शशि थरूर ने अपनी याचिका में कहा कि रिपब्लिक टीवी ने 8 मई को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एक कार्यक्रम चलाया। उन्होंने इसमें आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पत्नी की मौत करीब 3 साल पहले दिल्ली के होटल लीला प्लेस में हुई थी। इस केस में दिल्ली पुलिस तीन साल से जांच में जुटी है लेकिन उन्हें कोई भी बात संदिग्ध नहीं लगी।

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ शशि थरूर ने किया मानहानि का मुकदमा

शशि थरूर ने कहा कि अर्णब गोस्वामी ने नए चैनल में इस मुद्दे को उठाया और ये दिखाने की कोशिश की है कि सुनंद पुष्कर की मौत के मामले में वही दोषी हैं। इसी मामले में शशि थरूर ने अर्णब गोस्वामी पर दो करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा किया है। कांग्रेस सांसद ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच पूरी होने तक इससे जुड़ा कोई भी कार्यक्रम किसी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाए। बता दें कि सुनंदा पुष्कर के मौत मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

इससे पहले मीडिया हाउस बेनेट, कोलमैन ऐंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। अर्णब गोस्वामी पर टाइम्स नाउ के एडिटर रहते हुए हासिल किए गए सुनंदा पुष्कर केस और लालू प्रसाद यादव से जुड़े ऑडियो टेप का रिपब्लिक चैनल पर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को लीगल नोटिस जारी किया है। टाइम्स नाऊ के पूर्व संपादक अर्णब गोस्वामी को ये नोटिस टाइम्स नाउ की बौद्धिक संपदा के दुरुपयोग को लेकर जारी हुआ है। अर्णब गोस्वामी पर टाइम्स नाऊ के टेप चुराने का आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+