खत्म हो चुका है, बीजेपी नेताओं का आत्मविश्वास : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट
पटना( मुकुन्द सिहं)। बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम मे संवाददाताओं से बातचित के दौरान कहा कि बीजेपी नेताओं का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है।
'बीजेपी जीत रही है बिहार..इसके पीछे हैं तीन अहम कारण'
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के द्वारा दिया जा रहा बेतूका बयान से ये जाहीर होता है कि वो धीरे धीरे हार की ओर बढ़ रहे हैं। बीजेपी को भ्रष्टाचार और राष्ट्रवाद पर बोलने का कोई हक नहीं है।
'खत्म हो चुका है, बीजेपी नेताओं का आत्मविश्वास'
ललितगेट, व्यापम और राजस्थान के खनन घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि इन मसलों पर पीएम मोदी की चुप्पी साध लेना खुद में सबसे बड़ा सवाल है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर बार राजनीतिक जीवन में सुचिता की नजीर पेश की है और आतंकवाद को झेला है कांग्रेस की संकल्प शक्ति को बीजेपी कोई चुनौती नहीं दे सकती है।













Click it and Unblock the Notifications