बीजोपी सांसद राजवीर सिंह के 'खुले में शौच' वाले बयान पर रेणुका चौधरी का पलटवार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने यूपी के एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह के बयान पर पलटवार किया है। रेणुका ने कहा है कि क्या भाजपा का यही स्टैंडर्ड है? जब प्रधानमंत्री संसद मे महिलाओं की बात करते हैं और उन्हें सुपर्णखा बताते हैं। यह उनका मापदंड है। देश की महिलाओं को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।

बता दें कि एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दादी यानी इंदिरा गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राजवीर ने कहा था कि कांग्रेस कह रही है कि शौचालय की बात कर रहे हैं, बड़ा छोड़ा दिमाग है। राहुल जी अगर आप की दादी या या आपकी अम्मा कभी खेत में लोटा ले कर गईं होती तब आपको मालूम पड़ता।
इसके अलावा राजवीर ने त्रुध्न सिंहा और चौकीदार चौर है पर मानहानि का केस दर्ज करने पर भी बयान दिया है। राजवीर के इस बयान को लेकर फिलहाल उनके इस बयान को लेकर अब राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। बता दें कि बीजेपी नेता अपने चुनावी रैली में रिकॉर्ड शौचालय बनाए जाने की बात कर रहे हैं। लेकिन अब सांसद राजवीर सिंह का बयान पार्टी पर भारी पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में बीजेपी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन कांग्रेसी नेता राजवीर के बयान को लेकर भाजपा पर हमलावर जरूर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- रायबरेली: अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर बोला हमला












Click it and Unblock the Notifications