कांग्रेस बोली- येदुरप्पा एक दिन के सीएम रहने वाले हैं, वजुभाई ने संविधान का एनकाउंटर किया

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देने के बाद लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि बीएस येदुरप्पा केवल एक दिन के मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गवर्नर पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि, वजुभाई वाला ने नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सुरक्षित एमएलए सीट कुर्बान की थी और आज के दिन उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को पीएम मोदी के लिए कुर्बान कर दिया। आज जैसे ही येदुरप्पा ने शपथ ली, उनकी दूसरी कुर्बानी पूरी हो गई।

येदुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री साबित होने वाले हैं जिसमें से आधा दिन निकल गया है

येदुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री साबित होने वाले हैं जिसमें से आधा दिन निकल गया है

गवर्नर ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देकर पहले संविधान का एनकाउंटर किया और आज येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाकर उन्होंने दूसरा एनकाउंटर किया। कांग्रेस राज्यपाल द्वारा संविधान का एनकाउंटर किए जाने के विरोध में कल पूरे देश में 'प्रजातंत्र बचाओ दिवस' मनाने जा रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'येदुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री साबित होने वाले हैं जिसमें से आधा दिन निकल गया है।

वजुभाई वाला ने संविधान का एनकाउंटर किया है

वजुभाई वाला ने संविधान का एनकाउंटर किया है

सुरजेवाला ने कहा, 'वजुभाई वाला ने राज भवन की गरिमा धूमिल की, संविधान और नियमों की अवहेलना की है। वह भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'राज्यपाल ने संविधान की बजाय 'भाजपा में अपने मालिकों' (मास्टर्स इन बीजेपी) की सेवा चुनी।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि कल पार्टी 'प्रजातंत्र बचाओ दिवस' मनाएगी। सभी जिला मुख्यालयों और राज्य मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि कर्नाटक में किस तरह से सत्ता के लालच में 'लोकतंत्र की हत्या' की गई है।

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इस मामले पर फिर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इस मामले पर फिर सुनवाई

सुरजेवाला ने कहा कि इस देश में एक संविधान और एक ही कानून होगा। अगर सबसे बड़ी पार्टी का तर्क भाजपा के लोग दे रहे हैं तो सबसे पहले बिहार, गोवा और मणिपुर की सरकारों को इस्तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि , शीर्ष न्यायालय ने कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर कर्नाटक सरकार और येदियुरप्पा को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इस मामले पर फिर सुनवाई करेगा।

ये भी पढ़ें: शपथ ग्रहण के छह घंटे बाद येदुरप्पा ने नायक की तरह लिया पहला निर्णय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+