Rakesh Tikait Attack Case: राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- संघ का सामना संग मिलकर करेंगे
नई दिल्ली: एक तरफ देशभर में किसान आंदोलन की लहर चल रही है। किसान नेता शहर-शहर जाकर किसानों को एकजुट करने में लगे हैं। दूसरी तरफ कृषि कानून को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन सब के बीच शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस पूरे मामले में अलवर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बीजेपी का नेता भी शामिल है। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी (संघ) पर हमला बोला है।

Recommended Video
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका संघ उनको हमला करना सिखाता है। किसानों का जारी अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है। इसके बाद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए लिखा कि संघ का सामना संग यानी साथ मिलकर करेंगे। तीनों कृषि व देश विरोधी कानून वापस कराके ही दम लेंगे!
आपको बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों की ओर से कथित तौर पर हमले का मामला सामने आया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए टिकैत ने बताया था कि पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, लाठी चलाई गई थी। हमला अलवर जिले के तातरपुर चौराहे पर हुआ था। कुछ लोगों ने किसान नेता की गाड़ी स्वागत करने के बहाने रुकवाई और फिर हमला बोल दिया था। अपने ऊपर हुए हमले का टिकैत ने बीजेपी पर आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications