Corona Vaccine: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, कहा-पहले वो अनदेखा करेंगे, फिर हंसेंगे, अंत में आप जीतेंगे

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशों में इस्तेमाल किए जाने वाली कोविड वैक्सीन के आपातकालीन स्वीकृति को फास्ट ट्रैक करने के फैसले के बाद आज केंद्र सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है। दरअसल, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर विदेशी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने की बात कही थी। उस दौरान भाजपा ने उनकी मांग की आलोचना की थी। अब जब केंद्र ने विदेशी वैक्सीन को फास्ट ट्रैक तरीके से इजाजत देने पर जल्द फैसले की बात कही है तो राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर मोदी तंज कसा हैं।

rahul gandhi

Recommended Video

      Corona Vaccine: Foreign vaccine मंज़ूर होने पर Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर वार | वनइंडिया हिंदी

      स्वास्थ्य मंत्रालय से विदेशी वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करते अपनी बात कही, उन्होंने लिखा कि पहले वो आपकी उपेक्षा करते हैं..फिर वे आप पर हंसते हैं। फिर वो तुमसे लड़ते हैं। फिर आप जीतते हैं।

      इससे पहले राहुल गांधी पर पीएम मोदी को भेजे गए लेटर के बाद दवाई कंपनियों की पैरवी करने का आरोप लगा था। राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि वो विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, जिसके बाद रूसी वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद रविशंकर पर कांग्रेस ने हमला बोला था। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विदेशों में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूर की गई वैक्सीन को जल्द भारत में मंजूरी दी जा सकती है। भारत में हाल ही में रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी को मंजूरी दी है।

      आपको बता दें कि इस वक्त देशभर में एस्ट्रा-जेनेका की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में कुल 11,11,79,578 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में पूरे देश से 1,84,372 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,38,73,825 हुई। 1,027 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,72,085 हो गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+