Tarun Gogoi को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, कहा- अपने बेटे की तरह मानते थे मुझे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की है। तरुण गोगोई को लेकर राहुल ने कहा, 'वो हर पल असम और वहां के लोगों की बात करते थे। जब भी उनसे बात करो तो ऐसा लगता था कि आप एक व्यक्ति से नहीं असम से बात कर रहे हैं।' राहुल ने कहा, 'वो मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे। यह मेरे लिए निजी हानि है। आज हमने अहमद पटेल को भी खो दिया है, कांग्रेस पार्टी के एक अन्य पिलर। ये हमारे लिए काफी दुखद दिन है।'
Recommended Video

तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में 23 नवंबर को निधन हो गया था। वह अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वह ठीक भी हो गए थे। लेकिन फिर उन्हें पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के चलते गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने दी थी। तरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई के इलाज में डॉक्टरों की 9 टीमें लगी हुई थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। गोगोई के अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए।
वहीं पार्टी के एक अन्य दिग्गज नेता अहमद पटेल का भी आज निधन हो गया है। उनके बेटे फैजल ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। वह बीते महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और तब से ही गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली है।












Click it and Unblock the Notifications