कांग्रेस का आरोप, केस कम दिखाने के लिए केंद्र ने घटाई कोरोना टेस्टिंग
नई दिल्ली, मई 4: देशभर में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। रोजाना रुक रही सांसों से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं लाखों की संख्या में दर्ज हो रहे कोरोना के नए मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बनते जा रहा हैं। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं और ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कोरोना के आंकड़ों को कम दिखाने के लिए टेस्टिंग घटाने का आरोप लगाया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर केस कम दिखाने के लिए कोरोना टेस्टिंग घटना का आरोप लगाया है। चिदंबरम के मुताबिक मोदी सरकार कोरोना के आ रहे आंकड़ों को कम करने के लिए टेस्टिंग में भी कमी कर रही हैं। उन्होंने एक साथ दो ट्वीट किए हैं, जिनमें उन्होंने बताया कि कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कम परीक्षण करें को कम केस मिलेंगे ही। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर हम टेस्टिंग नहीं करेंगे तो कोई पॉजिटिव भी नहीं मिलेगा!
There is no surprise. But this is not evidence of flattening the curve of infections.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) May 5, 2021
Test less, find less. If we test none, we will find no infections!
The government should not fool the people. They should rapidly increase the number of people tested every day.
उन्होंने सरकार तंज सकते हुए कहा कि सरकार को जनता को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए। उन्हें तेजी से हर दिन टेस्टिंग में वृद्धि करनी चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में एक टेबल भी शेयर किया, जिसमें तारीख के हिसाब से टेस्टिंग के नंबर और संक्रमित केस के बारे में डिटेल बताई गई हैं।
वहीं इससे पहलेपी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर देश में चल रही ऑक्सीजन किल्लत पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि केंद्र सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है कि देश में ऑक्सीजन का कोई संकट नहीं है, लेकिन रोजाना सैकड़ों लोगों की जिंदगी की सच्ची कहानियां बताती है कि देश में ऑक्सीजन का संकट हैं।












Click it and Unblock the Notifications