पेट्रोल-LPG की बढ़ती कीमतों पर फ्लाइट में घिरीं स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर Video Viral
नई दिल्ली, 10 अप्रैल: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और LPG की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने में लगा है। कांग्रेसी नेता मोदी सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच तेल की कीमतों में आई उछाल को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रविवार को कांग्रेसी नेता से आसमान-सामना हो गया। तेल और एलपीजी को लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेता डिसूजा ने केंद्रीय मंत्री को घेर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में हुआ आमना-सामना
दरअसल, रविवार को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा का फ्लाइट में सफर के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से आमना- सामना हो गया। इसके बाद उन्होंने तेल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा, यह पूरा वाकया दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान का है, जिसका वीडियो नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
Recommended Video

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया वीडियो
इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जवाब को कांग्रेस नेता अपने सेल फोन पर रिकॉर्डिंग करती दिखाई दे रही थीं। उन्होंने मंत्री को टैग करते हुए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'गुवाहाटी की फ्लाइट में
स्मृति ईरानी जी से सामना हुआ। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर सुनिए उनके जवाब। महंगाई का ठीकरा, वे किन-किन चीजों पर फोड़ रहीं हैं! अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- गुवाहाटी जाते समय मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी जी से आमना-सामना हुआ, जब मैंने उनसे एलपीजी की असहनीय तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसका दोष कोविड टीका, राशन और यहां तक कि गरीबों को दिया। वीडियो देखें कैसे उन्होंने आम लोगों के दुखों पर रिएक्शन दिया!'

वीडियो में फ्लाइट से उतर रहीं स्मृति ईरानी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कांग्रेस नेता केंद्रीय मंत्री से एलपीजी के दामों को लेकर सवाल कर रही हैं। वीडियो में ईरानी फ्लाइट से उतर रही थी। इस बीच ईरानी कहती हुई सुनाई दे रही है कि आप मेरा रास्ता रोक रही हैं। वहीं रसोई गैस की कमी को लेकर जब उन्होंने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए।

आम लोगों को महंगाई का झटका
आपको बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में 16 दिनों में 14 बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल ₹105.41 पर बिक रहा है, जबकि डीजल ₹96.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं एक अप्रैल से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से की गई इस बढ़ोतरी से गैस की कीमतों में 250 रुपए की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications