कांग्रेस से 'आजाद' हुए कीर्ति, सीएम ममता बनर्जी ने दिलाई TMC की सदस्यता
नई दिल्ली, 23 नवंबर। कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं। सीएम ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर है, ऐसे में कीर्ति आजाद उनकी उपस्थिति में ही टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। ममता बनर्जी और कीर्ति आजाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ममता टीएमसी में आजाद का स्वागत कर रही हैं। बता दें कि कीर्ति आजाद के टीएमसी में शामिल होते ही यह उनकी तीसरी राजनीतिक पार्टी हो गई है, कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।

इस दौरान कीर्ति आजाद ने कहा, 'मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा। आज देश में उनके जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो देश को सही दिशा दे सके।' कहा जा रहा है कि कीर्ति आजाद के तौर पर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बिहार में बड़ा चेहरा मिला है। कीर्ति आजाद के पिता बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बीजेपी छोड़ने की वजह उनके और अरुण जेटली के बीच विवाद बताया जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कीर्ति आजाद ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। हाल ही में उन्हें दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का डॉक्टर अवतार, इंजेक्शन लगाने के अंदाज को लेकर हुईं ट्रोल, ऐसे की बोलती बंद
Recommended Video
कीर्ति आजाद के कांग्रेस से अलग होनी की यह बड़ी वजह बताई जा रही है, सूत्रों के मुताबिक वह पार्टी में उपेक्षित महसूस करने लगे हैं। अब वह टीएमसी में अपने राजनीतिक करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि कीर्ति आजाद बिहार में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। कीर्ति आजाद दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद 26 साल तक भाजपाई रहे, करीब 3 साल से वह कांग्रेसी हैं।












Click it and Unblock the Notifications