सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी निकले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, 2 जून: कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से गुरुवार को बताया गया है कि वेणुगोपाल का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद वो आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक दवाएं ले रहे हैं।
Recommended Video

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुधवार शाम को कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि बुखार के बाद सोनिया गांधी ने कोरोना टेस्ट कराया गया था। बुधवार शाम को सोनिया गांधी के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
बीते कुछ दिनों में वेणुगोपाल और सोनिया गांधी ने लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठके की हैं। उनके संपर्क में आए कुछ नेताओं की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में सभी नेताओं से सावधानी बरतने और टेस्ट कराने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications