प्रधानमंत्री पर जयराम रमेश का तंज, नए संसद भवन को बताया पीएम का पर्सनल वैनिटी प्रोजेक्ट
संसद की नई बिल्डिंग लगभग बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी इसका 28 मई को उद्घाटन करेंगे, इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे पीएम का पर्सनल प्रोजेक्ट बताया है।

संसद की नई बिल्डिंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन 28 मई को करने जा रहे हैं। नई संसद की बिल्डिंग के उद्घाटन से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी की संसद में नई तस्वीर को शेयर करते हुए उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह खुद ही इस बिल्डिंग के आर्किटेक्ट, डिजाइनर, वर्कर है हैं, खुद 28 मई को इस बिल्डिंग का उद्घाटन 28 मई को करेंगे। यह तस्वीर इस बात की तस्दीक करती है कि यह पीएम का पर्सनल वैनिटी प्रोजेक्ट है।
बता दें कि 28 मई को वीर सावरकर का जन्म दिन होता है, ऐसे में माना जा रहा है कि 28 मई को जानबूझकर सरकार ने संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए चुना है, ताकि वह विपक्ष को जवाब दे सके।
दरअसल राहुल गांधी लगातार वीर सावरकर को लेकर हमलावर रहते हैं। इस मामले पर सरकार की ओर से राहुल गांधी से मांगी की मांग की गई तमाम भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर घेरा, लेकिन राहुल गांधी ने मांफी मांगने से इनकार कर दिया। जिसपर भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी कभी सावरकर हो भी नहीं सकते हैं।
जिस तरह से राहुल गांधी वीर सावरकर पर लगातार हमलावर हैं, उसके बाद से संकेत मिलने शुरू हो गए थे कि भाजपा इसको लेकर रणनीति बना रही है और इसका जवाब देने की तैयारी में है। पिछले साल पीएम ने सावरकर को त्याग की मूर्ति बताया था, उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया था।
बता दें कि चार मंजिला संसद भवन को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। यहां पर 1224 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने का इंतजाम किया गया है जबकि राज्यसभा के 384 सांसदों के बैठने का इंतजाम है।












Click it and Unblock the Notifications